1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में, लखनऊ के विषय में निम्न तथ्यों में से कौनसा असत्य है?
(1) लखनऊ में इसकी शुरुआत 30 मई 1857 को हुई।
(2) पराजित अंग्रेजों ने आत्म रक्षार्थ के लिए बेगम हजरत महल के राजमहल में शरण ली।
(3) 30 जून 1857 को चिनहट के युद्ध में अंग्रेज पराजित हुए थे।
(4) अगस्त 1857 के प्रारंभ में बिरजिस कद्र को 'लखनऊ का वली' घोषित किया गया था।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Answer:- 2
फरवरी 1948 में किन राज्यों को राजपूताना एजेन्सी से हटाकर गुजरात एजेन्सी के अंतर्गत रख दिया गया?
(A) पालनपुर
(B) डूंगरपुर
(C) सिरोही
(D) विजयनगर
सही उत्तर चुनिए -
(1) (A), (B) और (C)
(2) (A), (C) और (D)
(3) (A) और (B)
(4) (B), (C) और (D)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Answer:- (2) (A), (C) और (D)
गुप्त वास्तुकला के संदर्भ में गलत कथन को चुनिए -
(1) एरण के विष्णु मंदिर की छत सपाट है।
(2) देवगढ़ में दशावतार मंदिर ऊँचे शिखर के साथ अलंकृत गुप्त शैली की वास्तुकला को दर्शाता है।
(3) नचना कुठार का पार्वती मंदिर चैत्य शैली पर बना है।
(4) भूमरा मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Answer:- (4) भूमरा मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।
बिहार के सूबेदार के रूप में राजा मान सिंह ने अपना प्रथम अभियान बिहार के किस शासक के विरुद्ध किया?
(1) गिद्धौर के राजा पूरनमल
(2) खड़गपुर के संग्राम सिंह
(3) शंभूपुरी के सैयद
(4) हाजीपुर के राजा गनपत
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Answer:- (1) गिद्धौर के राजा पूरनमल
'अनहैप्पी इंडिया' नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(1) लाला लाजपत राय
(2) जे.एल. नेहरू
(3) एल. फिशर
(4) एम. ब्रीचर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Answer:- (1) लाला लाजपत राय
1857 के विद्रोहियों द्वारा किस पॉलिटिकल एजेंट का कटा सिर आउवा के किले पर लटका दिया गया था?
(1) मेजर शॉवर्स
(2) मेजर बर्टन
(3) कैप्टन मोंक मेसन
(4) कर्नल ईडन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Answer:- (3) कैप्टन मोंक मेसन
निम्नलिखित में से कौनसा ग्रंथ डॉ. अम्बेडकर द्वारा नहीं लिखा गया है?
(1) द नादर्स ऑफ तमिलनाड
(2) रिवोल्यूशन एंड काउंटर रिवोल्यूशन इन एनशियंट इंडिया
(3) द एनीहिलेशन ऑफ कास्ट
(4) द बुद्ध एंड हिज़ धम्म
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Answer:- (1) द नादर्स ऑफ तमिलनाड
वर्ष 2025 के लिए भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) द्वारा राजस्थान के किस संस्थान के किस संकाय सदस्य को न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों में न्यूरोनल प्रोटीन गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र को समझने में उत्कृष्ट शोध योगदान के लिए INSA एसोसिएट फेलोशिप (IAF) का पुरस्कार दिया है?
(1) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर की डॉ. सुचारिता डे
(2) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर के प्रो. अमित मिश्रा
(3) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर के डॉ. कुलदीप सिंह
(4) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर के डॉ. एस.एस. अग्रवाल
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Answer:- 2
मार्च, 2025 में किसे कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई?
(1) डोमिनिक लेब्लांक
(2) बिल ब्लेयर
(3) टेरी डुगुड्ड
(4) मार्क कार्नी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Answer:- (4) मार्क कार्नी